ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने शहर मंे विभिन्न स्थानों पर चल रहे एवं होने वाले विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने वार्ड 61 स्थित सिरोल रोड एवं वार्ड 60 में स्थित सिरोल पुलिया व संचिन तेन्दुलकर रोड का निरीक्षण किया तथा सिरोल व संचिन तेन्दुलकर रोड के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही सिरोल पुलिया पर चल रहे निर्माण कार्य को देखा तथा शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सेवानगर स्थित रोपवे की साइट का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके पश्चात छप्पर वाला पुल स्थित भोजवानी एक्सरे के सामने रिक्त पडी निगम भूमि को देखा तथा स्मार्ट सिटी के माध्यम से शाॅपिंग काॅम्पलेक्स निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार, नोडल अधिकारी पवन सिंघल, स्मार्ट सिटी से सुबोध खरे, सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल, सहायकयंत्री रजनीश गुप्ता, स्मार्ट सिटी से अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।