इन्दौर (ईएमएस) स्मार्ट सिटी ऑफिस इन्दौर पर सफाई कामगार कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सफाई कामगारों को समयमान वेतन सहित अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर निगम आयुक्त दिलीप यादव, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अपर आयुक्त मनोज पाठक, सहायक आयुक्त केशव सागर के साथ चर्चा की गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मांग की है कि सेवानिवृत कर्मचारियों को अवकाश नकदी करण शीघ्र दिया जाए। सफाई कर्मचारियों को समय मान वेतन शीघ्र दिया जाए। लंबित अनुकंपा नियुक्तियों का शीघ्र निराकरण किया जाए। शरद ऋतु को देखते हुए सफाई मित्रों को तत्काल स्वेटर दिए जाएं। सफाई कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर उनके परिवार के किसी भी एक व्यक्ति को आउटसोर्स से उसी जगह नौकरी पर रखा जाए, उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों के वेतन में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर आयुक्त ने आश्वास्त किया कि तत्काल सभी मांगों का निराकरण किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से सफाई कामगार कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष चौधरी लीलाधर करोसिया, पटेल महेश तोमर, पटेल रामलाल संकट, चौधरी दीपक गोसर, विनोद चिंतामन, अंकित कल्याणी, विनोद चौहान, किशोर बाबा, अभिषेक करोसिया आदि उपस्थित थे। आनन्द पुरोहित/ 28 नवंबर 2025