राज्य
04-Dec-2025


- मध्य प्रदेश को मिल्क प्रोडक्शन का हब बनाने में दे रहे योगदान भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा है कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में जुटे मित्र गौ सेवकों का अनुदान बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानदेय बढ़ाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। मैंने इस संबंध में दिल्ली में हुई बैठक में इस विषय को उठाया था। रतलाम समेत आस-पास के इलाकों में मित्र गौ सेवकों में इस बात को नाराजगी थी कि उन्हें दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के सर्वे में मानदेय केवल 5 रुपए दिया जा रहा है। मंत्री लखन पटेल ने इस पर कहा कि हम ये मानदेय बढ़ाएंगे, इसे लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा दिल्ली में हुई बैठक में उन्होंने ये विषय भी उठाया था। कितना मानदेय बढ़ेगा ये अभी बताना मुश्किल है, लेकिन इसे बढ़ाया जाएगा। इस पर विचार गंभीरता से किया जा रहा है। प्रदेश की हर घर गाय के एआई का रिकॉर्ड अपडेट मंत्री लखन पटेल ने इस योजना के बारे में बताया कि इस योजना का सबसे अहम पहलू एआई यानी आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन (कृत्रिम गर्भाधान) है। इसके जरिए प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे पूरे राज्य का आंकड़ा मिल जाता है। प्रतिदिन ये जानकारी मिल जाती है कि कितना कृत्रिम गर्भाधान हुआ। हमें ये भी जानकारी मिल जाती है कि इसमें से कितनी गायों ने गर्भधारण किया और कितना सक्सेस रेट रहा। इसके अलावा इसके जरिए ये भी जानकारी मिल जाती है कि कहां कौन सी नस्ल की गायें हैं। एमपी देश में अकेला राज्य जहां शुरू हुई है ऐसी योजना लखन पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश देश का अकेला राज्य है, जहां पर इस तरह की योजना शुरू की गई है, जिसमें पशुपालकों को ये बताया जा रहा है कि उन्हें किस तरह से पशुओं की देखभाल करनी चाहिए। जिनके पास 5 से 10 पशु हैं, उनके यहां अभी सर्वे कर रहे हैं। फिर इस योजना में जिनके पास 1 पशु है उनके पास भी जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि कैसे गौ-पालन उनकी आजीविका का प्रमुख साधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है देशी ब्रीड को इम्प्रुव कर सके। उनको साहिवाल से लेकर बाकी अन्य ब्रीड में बदल सकें। हैरानी ये जानकर होती है कि कई लोगों ने गांव में 50 की संख्या में नई नस्लों की बछिया तैयार कर ली है। प्रदेश में 3 करोड़ गायें हैं। उनकी देखभाल के लिए ये लांग टर्म प्लान है। विनोद / 04 दिसम्बर 25