क्षेत्रीय
14-Dec-2025


कल्याण, (ईएमएस)।‎ मुंबई से सटे कल्याण पश्चिम के सिंडिकेट इलाके में एक चौंकाने वाली घटना घटना सामने आई जिसमें एक रैपिडो बाइक ड्राइवर ने जिम जाने के लिए रैपिडो मोटरसाइकिल बुक करने वाली एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, युवती कल्याण पश्चिम से जिम जा रही थी। सिंडिकेट इलाके में पुलिस लाइन पहुंचने के बाद, बाइक ड्राइवर उसे एक अंधेरी जगह पर ले गया। वहां उसने युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। यह भी बताया गया है कि आरोपी के पास पेपर स्प्रे और चाकू था। सावधानी बरतते हुए, युवती ने विरोध किया और वहां से भाग निकली। घटना की जानकारी मिलने पर, स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया, आरोपी रैपिडो ड्राइवर को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इस बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। संतोष झा- १४ दिसंबर/२०२५/ईएमएस