क्षेत्रीय
14-Dec-2025
...


गुना (ईएमएस)| जिले के युवा क्रिकेटर तेज गेंदबाज निशांत गौतम का चयन अंडर 22 ग्वालियर की संभागीय क्रिकेट टीम में हुआ है। वे गुना क्रिकेट एसोसिएशन से रजिस्टर्ड इंदिरा देवी सिसोदिया क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हैं।निशांत मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी प्रतियोगिता में ग्वालियर की ओर से खेलेंगे। बता दें इसके अलवा क्लब के दो अन्य खिलाड़ी प्रशांत श्रीवास्तव ग्वालियर की टीम से वहीं ध्रुव चौरसिया सागर की टीम से प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिले के तीनों खिलाडय़िों के चयन पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व गुना क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक महानार्यमन सिंधिया,अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रताप सिंह आसपुर,सुनील अग्रवाल, रविन्द्र चौहान, अरविंद गुप्ता, नीरज निगम, संजीव मल्होत्रा, राजीव मंगल, राशिद खान,देवेंद्र शर्मा,भानु तोमर,अंकुर श्रीवास्तव,सौरभ रघुवंशी,विष्णु रघुवंशी, सुनील शर्मा, राजकुमार रघुवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, इरफान खान आदि ने तीनों खिलाडय़िों के चयन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। - सीताराम नाटानी