नरसिंहपुर,(ईएमएस)।. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जल संचय अभियान 31 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है। यह अभियान प्रकृति और भविष्य दोनों को संवारने की पहल है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत कठौतिया के रेलवे पुल के पास बारूरेवा नदी में 65 बोरियों का बंधान बनाया गया। यह बोरी बंधान मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में विकासखण्ड करेली सेक्टर निवारी अंतर्गत नवांकुर संस्था ग्राम विकास समिति कपूरी व प्रवाह जनपुनुरुत्थान समिति ग्वारी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बसेड़ी, रामखिरिया व बारहछोटा के सहयोग से किया गया। बोरी बंधान के माध्यम से बहते जल को रोककर ग्रीष्म काल में पशु-पक्षियों और बांध के आसपास किसानों को जल की उपलब्धता होगी और भूजल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। बंधान के आस-पास के किसानों के लिए कृषि सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता होगी। इस बोरी बंधान में विकासखंड समन्वयक श्रीमती माधवी पाठक, नवांकुर संस्था प्रवाह जन पुनुरुत्थान समिति ग्वारी, नवांकुर संस्था ग्राम विकास कपूरी, बसेड़ी, रमखिरिया व बारहाछोटा के अध्यक्ष, सदस्य व सचिव, परामर्शदाता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 24 दिसंबर 2025