क्षेत्रीय
25-Dec-2025


गर्भकल्याण के साथ पंचकल्याण की हुई शुरुआत छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जैन संत पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महामुनीराज की ससंघ भव्य आगवानी के लिए गुरुवार को पूरा शहर उमड़ पड़ा। जैसे ही परासिया मार्ग से 27 संतों के साथ मुनिसंघ का नगर आगमन हुआ तो सर्वप्रथम सांसद बंटी साहू ने परतला मार्ग पर पहुंच कर उनको श्रीफल अर्पण किया और शहर के मंगल की कामना के साथ आशीर्वाद मांगा। इसके पश्चात जैसे ही मुनिसंघ आगे बढ़ा जैन श्रद्धालुओं के अलावा भी सभी नागरिकों ने उनके दर्शन कर उनके प्रति आदर भाव प्रकट किया। जैसे-जैसे मुनिसंघ का काफिला आगे बढ़ा लोग उसमें जुड़ते गए और जगह-जगह उनका पादप्रक्षालन किया गया। सर्किट हाउस के समीप मुनिसंघ पहुंचा तो वहां पर शहर में पूर्व से विराजमान आचार्य विश्रांत सागर महाराज ने उनका नमोस्तु समर्पित कर मंगल मिलन की क्रिया संपन्न की। इसके पश्चात वे सत्कार तिराहा, गर्ल्स कॉलेज, फव्वारा चौक होते हुए अयोध्या नगरी जेल बगीचा समारोह स्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने धर्मसभा को संबोधित किया। इसके बाद पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन भगवान के गर्भकल्याणक की प्रक्रिया संपन्न हुई।पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में अरिहंतों परिवार के राजकुमार एवं रजनीश जैन, पाटौदी परिवार के दर्शन एवं श्रीमती ममता पाटौदी ने सभी बाहर से आए श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इसके साथ ही सकल दिगंबर महासभा केअध्यक्ष राजेंद्र पाटौदी, अशोक वाकलीवाल, पंकज पाटनी, चंदू जैन, अनिज बज, समारोह के संयोजक पवन अजमेरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मुनिसंघ भव्य आगवानी एवं पंचकल्याणक की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। संसार के सभी जीवों से प्रेम करो:विशुद्ध सागर महाराज पंचकल्याणक महोत्सव में पधारे पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि न किसी का वध करो, न किसी को बदनाम करो, संसार के सारे जीवों को प्रेम करो और उन्हें अपना मानो, तो वाकई आपको अपने आप में एक विशिष्ठ आनंद की अनुभूति होगी। इसी प्रकार उन्होंने एक दृष्तांग के साथ अहंकार ना करने की सीख दी। ईएमएस/मोहने/ 25 दिसंबर 2025