खेल
27-Dec-2025


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के 60वीं जन्मदिन हुई पार्टी में परिवार सहित शामिल हुए। आम तौर पर पार्टी आदि से दूर रहने वाले धोनी इस कार्यक्रम में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नजर आए। इस पार्टी में सलमान खान के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। समारोह में धोनी का सादगी भरा अलग अंदाज छाया रहा। पार्टी में उनके पहुंचने के वीडियो अब सोशल मीडिया में काफी पसंद किये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही प्रशंसकों ने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े हैं और ये उनके अंदाज से देखा जा सकता है। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब केवल आईपीएल में ही उतरते हैं। इसके बाद भी उनके लिए प्रशंसकों की दीवानगी कम नहीं हुई है। आईपीएल 2026 में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसी) के लिए उतरेंगे पर उनके कप्तानी करने की कोई संभावना नहीं है। धोनी ने पिछली बार आईपीएल 2025 में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम की कमान संभाली थी। ईएमएस 27 दिसंबर 2025