नईदिल्ली (ईएमएस)। भारत से हज यात्रा में जाने वाले हज यात्रियों की सहायता के लिए हज इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। हज इंस्पेक्टर मक्का और मदीना में हज यात्रियों की सहायता करेंगे। प्रत्येक 300 हज यात्रियों के बीच में एक हज इंस्पेक्टर तैनात किया जाएगा। जो हज यात्रियों की रुकने, यात्रा तथा भाषा संबंधी मामलों में उनकी मदद करेंगे। हज कमेटी की पदाधिकारियों का कहना है, हज यात्रा अप्रैल से मई के बीच में होगी। विदेश में हज यात्री पूरी तरह से अनजान होते हैं। संवाद करने में उन्हें परेशानी होती है। मक्का मदीना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं होती है। इसलिए हज इंस्पेक्टर को उनकी मदद के लिए तैनात किया जा रहा है। सभी इंस्पेक्टर कंप्यूटर के जानकार होंगे, हज यात्रियों की मक्का मदीना में मदद करेंगे। एसजे/ 29 दिसम्बर /2025