नर्मदापुरम (ईएमएस)। सहायक श्रम आयुक्त, नर्मदापुरम ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा आयुष्मान भारत निरामयम् के संयुक्त तत्वावधान में मंडल के अंतर्गत पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु “BOCW आयुष्मान कार्ड सैचुरेशन अभियान” का क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह अभियान 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत सभी पात्र निर्माण श्रमिकों एवं उनके पात्र परिवारजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सहायक श्रम आयुक्त ने अपील की है कि मंडल अंतर्गत पंजीकृत समस्त श्रमिक एवं उनके पात्र सदस्य अभियान अवधि में अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/29 दिसंबर 2025