छिंदवाड़ा (ईएमएस)। पिछले दो दिनों से सुबह शीतलहर के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सोमवार को सुबह 12 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने तापमान गिरा दिया। रविवार-सोमवार की रात का तापमान जिले में 8 डिग्री दर्ज किया गया। इधर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान 1 से 1.5 डिग्री और कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन चार दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना बताई है। दिन और रात में आसमान साफ बना हुआ है। दिन में तेज धूप से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन रात होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ जा रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पूर्वी दिशा से चल रही हवाओं के कारण रात में ठंड का असर और तेज हो गया। तामिया, पातालकोट और कोयलांचल क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया मौसम जानकारों ने बताया कि हालांकि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जिले मे सामान्य सर्द मौसम से इतर कुछ गर्महट है। दिसंबर के आखिरी चार पांच दिनों में रात कातापमान 6 डिग्री के आसपास रहता है। ऐसे में मौजूदा मौसम सामान्य ही माना जा रहा है। ईएमएस/मोहने/ 29 दिसंबर 2025