भोपाल(ईएमएस)। नये शहर की कोलार पुलिस ने एक ऐसे अजीबोगरीब चोर को दबोचा है, जो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता, फिर खुद पहनकर घूमता था। मंगलवार रात को आरोपी अमरनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक डेरी संचालक के घर घुसकर बालकनी से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर भाग गया था। लेकिन उसका एक सुराग वहीं गिर गया जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने ज उसे पकड़ा तब वह सो रहा था, और पहने हुए पुरुष कपड़ो के अंदर महिलाओ के अंडर गारमेटंस पहने हुए था। मिली जानकारी के अनुसार डेरी संचालक ने पुलिस को बताया की रात करीब 12:30 बजे उसे बालकनी में आहट सुनाई दी, देखने पर उसे एक परछाई हिलती डुलती नजर आई। गेट खोलकर आवाज लगाने पर अज्ञात आरोपी बालकनी से अंडरगारमेंट्स लेकर भाग गया, लेकिन भागते समय उसका श्रमिक कार्ड घर में गिर गया। इस कार्ड पर दीपेश नाम लिखा था। उसने पुलिस को सूचना दी, सुराग के आधार पर पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस दबिश के दौरान आरोपी सोता हुआ मिला और उसने चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स पहन हुए थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं पीड़ित ने पुलिस को बताया है की आरोपी ने इससे पहले मंदाकिनी कॉलोनी के एक अन्य घर में भी चोरी की थी। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ करते हुए कार्रवाई कर रही है। जुनेद / 31 दिसबंर