राष्ट्रीय
31-Dec-2025


चुराचांदपुर(ईएमएस)। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में मंगलवार रात एंबुलेंस के नदी में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव बरामद हुए। अधिकारियों ने बताया कि एम्बुलेंस मोरेह से चुराचांदपुर लौट रही थी, तभी तेजांग गांव के पास इंफाल नदी में जा गिरी। मृतकों की पहचान लमलालसांग (47) और जिमी नेंग्सुआनपाउ (52) के तौर पर हुई। विनोद उपाध्याय / 31 दिसम्बर, 20259