राष्ट्रीय
31-Dec-2025


हजारीबाग(ईएमएस)। झारखंड के हजारीबाग में स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय जेल से 3 कैदी फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हजारीबाग सेंट्रल जेल के अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों कैदी झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले हैं। तीनों कैदी जेल की पांच स्तरीय सुरक्षा दीवार को भेदकर फरार हुए हैं। हजारीबाग जेल में हुई इस घटना ने पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि इस जेल को हाई सिक्योरिटी के लिए जाना जाता है। इस जेल में कई हाई प्रोफाइल कैदी भी बंद हैं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय जेल में पांच स्तरीय सुरक्षा कवच है। कोई भी व्यक्ति जो जेल परिसर के अंदर जाता है, उसे पांच स्तर के सुरक्षा घेरे से गुजरना पड़ता है। जेल में आने वाले किसी भी शख्स को जांच के घेरे से गुजरना होता है। विनोद उपाध्याय / 31 दिसम्बर, 2025