बिलासपुर (ईएमएस)। देवरीखुर्द में रविवार को नवदिवसीय सत्यम शिवम सुन्दरम रामायण मानस समागम यज्ञ का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। जय खैर माई, जय श्री राम, जय ठाकुर देव, के उद्घोष के साथ देव स्थापना एवं कथा कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन अपने 25 वें वर्ष में पूर्ण कर चुका है, जो क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। राम नाम से सराबोर हुआ संपूर्ण वातावरण कार्यक्रम के अंतिम दिन पर श्री मानस मंडली द्वारा मानस पाठ एवं भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। घट-घट व्यापक राम जपरे जैसे भक्ति पदों से पूरा क्षेत्र राममय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र का श्रवण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। समिति पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता इस आयोजन को सफल बनाने में नवधा रामायण समिति बरखदान के संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित बैशाखू कोल, विनाबाई कोल, अहेल्लिया कोल, प्रमोद कश्यप, प्रमिला कश्यप, लाल कोल, सोहन कश्यप की भूमिका रही। महिलाओं की सशक्त भागीदारी ने आयोजन को और भी अनुकरणीय बनाया। मंच संचालन, पूजा व्यवस्था, भंडारा एवं व्यवस्थापन की जिम्मेदारियों का निर्वहन समर्पण भाव से किया गया। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 19 जनवरी 2026