क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव जिला भाजपा कार्यालय में इस कायक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा जिले के प्रत्येक बूथ पर मन की बात आयोजित करने मंडल अध्यक्षों ने तैयारियां की है। पीएम की मन की बात का यह 130 वां प्रसारण है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को सुबह 11 बजे होने वाले मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के साथ सुनने की व्यवस्था करें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में इसकी सूचना दें और अधिक से अधिक लोगों को मन की बात से जोड़ें। ईएमएस/मोहने/ 24 जनवरी 2026