राज्य
25-Jan-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े,शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महू में दूषित जलकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में भर्ती बच्चों से भी उन्होंने भेंट कर उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की गई। भागीरथपुरा की घटना के बाद भी महू में इसी प्रकार की गंभीर लापरवाही सामने आना प्रशासन की घोर विफलता को दर्शाता है। विपिन वानखेड़े ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को अपने स्वास्थ्य और जीवन से चुकाना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी दोषियों पर तत्काल कार्रवाई, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग करती है। आनंद पुरोहित/ 25 जनवरी 2026