नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन एक्यूआई अभी भी खराब श्रेणी में 240 के आसपास दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के जिलों में आज सोमवार को घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। अधिक कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम है, जिस वजह से यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। घना कोहरा होने की वजह से आज रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। कोहरे के कारण दिल्ली को आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं। वहीं, कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहन भी रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर ही चलना पड़ रहा है।