क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


- न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जांजगीर(ईएमएस)। कोटमीसोनार पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम साहू (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ग्राम कोटमीसोनार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा का निवासी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राम साहू ने प्रार्थी राजू पटेल के घर का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया और जबरन घर में घुस गया। इसके बाद उसने प्रार्थी के बेटे को अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और ईंट के टुकड़े से हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही कोटमीसोनार पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2) और 331(6) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर में घुसकर हिंसा करना और जान से मारने की धमकी देना गंभीर अपराध है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने कोटमीसोनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सतर्कता और तत्परता के कारण ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सका। सत्यप्रकाश(ईएमएस)03 फरवरी 2026