क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


- लोन चुकाकर अपना गिरवी रखा गोल्ड लेने पहुंचा था युवक, महाराष्ट्र बैंक, कृषि उपज मंडी शाखा प्रबंधन की चूक जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर नगर के एक राष्ट्रीयकृत बैंक के शाखा प्रबंधक की लापरवाही से बैंक में गिरवी रखा सोना लोन चुकता कर वापस लेने पहुंचे एक खाता धारक को किसी दूसरे ग्राहक का जमा सोना थमा दिया गया। वह तो लोन अदा करने वाले ग्राहक की ईमानदारी रही कि मंगलवार को वह वापस बैंक पहुंचा और तब कहीं बैंक प्रबंधन की एक बड़ी आर्थिक चूक या गड़बड़ी टल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कपिल पटेल के छोटे भाई शिवम पटेल ने दो साल पहले कृषि उपज मंडी स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र में अपना सोना गिरवी रखकर 5 लाख रुपए का लोन लिया था। हाल ही में लोन की राशि चुकाने के बाद शिवम शनिवार को जब गिरवी रखे जेवर वापस लेने पहुंचे, तो बैंक प्रबंधन ने प्रक्रिया के दौरान चूक कर दी और उन्हें किसी अन्य ग्राहक को पैकेट थमा दिया। पीड़ित कपिल पटेल ने बताया कि भाई के घर पहुँचने के बाद जब उन्होंने जेवर देखे, तो उन्हें अहसास हुआ कि यह उनका सोना नहीं है। उन्होंने तुरंत बैंक मैनेजर को फोन कर इसकी जानकारी दी। मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उन्हें बैंक आकर सोना बदलने को कहा। कपिल ने बताया, मेरे भाई का सोना 7.5 तोला है, जबकि बैंक ने मुझे किसी और का पैकेट दे दिया था। यह बैंक की बड़ी लापरवाही है कि वे बिना जांचे किसी का भी कीमती सामान किसी दूसरे को सौंप रहे हैं। इस घटना ने सरकारी बैंक की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अजय पाठक / मोनिका / 03 फरवरी 2026