क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


बालोद(ईएमएस)। जिले के लोहाराथाना क्षेत्र में संबलपुर नर्सरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार चालक और व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र गुप्ता परिवार के साथ बालोद से देवरीपसौद अपने घर जा रहे थे। रास्ते में संबलपुर नर्सरी के पास अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे बच्चों और महिला को बाहर निकाला और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला राघोनवागांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनके और बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोहाराथाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।