गुना (ईएमएस)। गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में लगातार सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा चेक बाउंस के दो अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है । उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 674/19 एवं प्रकरण क्रमांक 310/22, धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी सुधीश पुत्र दीपक रैकवार, निवासी छबड़ा कॉलोनी, गुना, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा दोनों प्रकरणों में पृथक-पृथक स्थाई वारंट जारी किए गए थे । केंट थाना पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बीते रोज केंट थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार स्थाई वारंटी सुधीश पुत्र दीपक रैकवार उम्र 30 वर्ष निवासी छबड़ा कॉलोनी, गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया । केंट थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक लखन किरार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव एवं आरक्षक रवि ओझा का सराहनीय योगदान रहा है । सीताराम नाटानी