क्षेत्रीय
03-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 100 मीटर से शून्य तक गिर गई और सड़क व हवाई यातायात प्रभावित हुआ। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 256 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार में यह 334 रहा। अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता खराब रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी सहित एनसीआर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई हुई है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से शून्य तक गिर गई है, जिससे सड़क से लेकर हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही दिल्ली के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब कैटेगरी में है। हवा की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली के प्रदूषण में कुछ कमी आई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, आज सुबह सात बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब श्रेणी में आता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/ फरवरी/2026