राज्य
03-Feb-2026


राजनांदगाँव (ईएमएस)। रवि सिन्हा पार्षद एवं अध्यक्ष शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय ने कहा की छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और राहतकारी निर्णय लिया गया है। इस आदेश के अनुसार 31 अगस्त 2024 के पूर्व भूमि पर काबिज पात्र हितग्राहियों को अब योजना में शामिल कर आवास निर्माण हेतु सहायता प्रदान की जाएगी। भाजपा शासन की यह संवेदनशील और जनहितैषी पहल उन हजारों गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण लेकर आई है, जो वर्षों से अपने घर के सपने को संजोए हुए थे। अब ऐसे हितग्राही, जिनके पास भूमि संबंधी आवश्यक प्रमाण उपलब्ध हैं तथा जो शासन की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार गरीब, वंचित और आवासहीन परिवारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा प्रक्रिया को सरल बनाते हुए स्थानीय निकायों को प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पात्र लोगों को अनावश्यक जटिलताओं का सामना न करना पड़े। भाजपा सरकार का यह कदम “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है और यह निर्णय उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। हम छत्तीसगढ़ शासन के इस सराहनीय निर्णय का स्वागत करते हैं और विश्वास व्यक्त करते हैं कि इससे हजारों परिवारों को शीघ्र ही अपने पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर मिलेगा। ईएमएस/मोहने/ 03 फरवरी 2026