जबलपुर (ईएमएस)। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने मंगलवार को महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड की सौगात डी एवं छात्राओं से विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की। डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा में हम जिस 5 एस के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रहे हैं उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, सुरक्षा और संस्कार शामिल हैं जिसमें शिक्षा को लेकर हमारे द्वारा पूरी विधानसभा में उच्च गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं के साथ साथ नई तकनीक पर भी लगातार प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में बुधवार को 11 बजे शासकीय माध्यमिक शाला चेरीताल एवं तमरहाइ में परीक्षा पर चर्चा एवं नए स्मार्ट बोर्ड की सौगात प्रदान की जाएगी। सुनील साहू / मोनिका / 03 फरवरी 2026/ 06.35