महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं जबलपुर (ईएमएस)। भोपाल में दिनांक 28 से 30 जनवरी तक संपन्न हुई खेलो एम.पी. यूथ गेम्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जबलपुर ने 12 में पदक जीते जिनमें 4 स्वर्ण 4 रजत 4 कांस्य पदक जीतकर संस्कारधानी का नाम रोशन किया जिसमें 57 के.जी. कुबेर सोनकर, 66 के.जी. दैविक नन्होरिया, 75 के.जी. में स्वयं पाठक, एवं 46 के.जी. में आराध्या वंशकार ने स्वर्ण पदक, 66 के.जी. सुमिधा यादव, 80$ के.जी. प्रतिष्ठा विश्वकर्मा, 80 $ के.जी. निरंजन, एवं 48 केजी जीतेन्द्र गोंड ने सिल्वर पदक, 57 के.जी. कु. जानिशा खानम, 80$ के.जी. कु. कृति यादव, 57 के.जी. ओम रायकवार, एवं 70केजी कृष्णा पटेल ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 34 टीमों के जिलों के 380 मुक्केबाजो ने भाग लिया, इन खिलाड़ियों का स्वागत महापौर जगत बहादुर “अन्नू“ एवं एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर के द्वारा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाईयॉं दी। यह खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह ठाकुर (विक्रम अवॉर्डी), परमजीत सिंह (विक्रम अवॉर्डी), अभय भाटी, विकास दुबे संजय मिश्रा, आकांक्षा ठाकुर, जुगनू उस्मानी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि पर मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह का मध्य प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संजय सेठ पूर्व अपर आयुक्त राकेश अयाची ने बधाई दी। सुनील साहू / मोनिका / 03 फरवरी 2026/ 06.35