राज्य
03-Feb-2026


देहरादून (ईएमएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव संजय कन्नौजिया के तत्वावधान में वार्ड नंबर 13 में लगाए गए निःशुल्क कैंप का सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाकर अपने अपने विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाए। इस अवसर पर निशुल्क कैंप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव संजसय कन्नौजिया ने बताया कि राजपुर विधानसभा के सभी वार्डों में लगाए जाएंगें। उन्होंने कहा कि आज वार्ड नंबर 13 डीएल रोड के डॉ भीमराव अंबेडकर धर्मशाला से कैंप शुरूआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस निःशुल्क कैंप में आयुष्मान कार्ड, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण, पत्र विवाह पंजीकरण (यूसीसी), ई-श्रम कार्ड यह सभी सुविधाएं निःशुल्क बनाए गए। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार कनौजिया ने कहा सत्ता बैठे लोग शायद जनता को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या ही हमारी समस्या है उनकी समस्या का निवारण सत्ता बैठे लोगों को करना चाहिए पर सत्ता में बैठे लोग भूल जाते हैं। कन्नौजिया ने कहा है कि वह चाहते हैं जनता की सभी परेशानियों को दूर करना चाहिए, इसीलिए इस प्रकार के कैंप का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मेडिकल कैंप का भी आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से अभी देहरादून में आपदाएं आई लोगों के घरों में इतना पानी आया जिसे कहीं लोग बीमार हुए उसके लिए सरकार ने कोई काम नहीं किया इसलिए मेडिकल कैंप की भी समय समय पर जरूरत होती है और इसके साथ ही फ्री में मेडिसिन देने का काम भी करेंगें। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/03 फरवरी 2026