राज्य
03-Feb-2026


देहरादून (ईएमएस)। एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा पर राज्य में धार्मिक धु्रवीकरण के लिए हिंसा करवाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हास्यास्पद बता रहे है जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के पौड़ी जनपद के कोटद्वार महानगर में गणतंत्र दिवस के दिन अराजक तत्वों के द्वारा एक मुस्लिम कपड़े की दुकान वाले को अपने प्रतिष्ठान का नाम बाबा ड्रेस बदलने के लिए धमका कर दबाव डालने व धार्मिक आधार पर उसे डराने धमकाने के मामले में मुस्लिम दुकानदार की मदद के लिए डट कर खड़े हुए दीपक कुमार व विजय रावत पर उल्टा मुकदमा कायम करना व अराजक तत्वों के खिलाफ अज्ञात के नाम मुकदमा कायम किया गया। उन्होंने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि राज्य की भाजपा सरकार व भाजपा पार्टी के संरक्षण में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के ताजा बयान में जिसमें वे कोटद्वार बाबा नाम प्रकरण पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर उत्तराखंड का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हास्यास्पद है व उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चित्रार्थ करता है। धस्माना ने कहा कि उक्त प्रकरण में दीपक कुमार ने जो भूमिका निभाई उसके राज्य ही नहीं देश और दुनिया में प्रशंसा हो रही है और इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने जो एक्स पर पोस्ट किया वो निश्चित तौर पर दीपक कुमार की इस बात के लिए प्रशंसा के लिए किया कि दीपक ने इस देश के संविधान व देश की सबसे बड़ी ताकत अनेकता में एकता के लिए बहादुरी का काम करते हुए अराजक तत्वों को हिंसा करने से रोका। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/03 फरवरी 2026