धार (ईएमएस)। भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की अनुशंसा पर भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय महासचिव पंडित मनोहर मंडलोई ने राकेश साहू धार को भारतीय पत्रकार संघ एआईजे मप्र इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर अनेक शुभ चिंतकों, पत्रकार साथी, स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्ति ने शुभ कामनाएं दी हैं। भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) की मध्यप्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मैं राकेश साहू अत्यंत कृतज्ञता एवं विनम्रता के साथ अपना भाव प्रकट करता हूँ। इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु मैं हृदय से राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई का सादर आभार, वंदन एवं अभिनन्दन करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी हैं। मैं यह गर्वपूर्वक साझा करना चाहता हूँ कि एआईजे के स्थापना काल से मुझे इस संगठन से जुड़कर विभिन्न दायित्वों एवं पदों पर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इन वर्षों में एआईजे ने मुझे पत्रकारिता के मूल्यों, संगठनात्मक अनुशासन, संघर्ष, सहयोग और सेवा समर्पण का वास्तविक अर्थ सिखाया है। एआईजे केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्रता का सशक्त मंच है। यह संगठन निडर पत्रकारिता, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, शोषण व दमन के विरुद्ध संघर्ष, तथा ग्रामीण-आदिवासी अंचलों तक पत्रकारों की आवाज़ पहुँचाने के लिए सतत समर्पित है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मेरा संकल्प है कि मैं संगठन की गरिमा को और सशक्त करूँ, सभी साथियों को साथ लेकर चलूँ, और पत्रकार हित, एकता एवं कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूँ। ईएमएस, 06 फरवरी, 2026