क्षेत्रीय
06-Feb-2026


हाथरस (ईएमएस)। महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी, सलेमपुर हाथरस में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए 05 से 07 फरवरी 2026 तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।संस्था प्रधानाचार्य डॉ सोनवीर सिंह, डॉ प्रशांत सिंह यादव, मयंक निरुपम सिंह एवं उपस्थित शिक्षकों ने 100 मीटर दौड़ के फाइनल में फीता काटकर खेलों का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के साथ खेल भावना, अनुशासन और कौशल विकास को सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक एस के माहौर द्वारा किया गया। आयोजन में क्रीड़ाधिकारी राजकुमार सिंह एवं क्रीड़ा प्रभारी शेखर सिंह की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। ईएमएस / 06/02/2026