क्षेत्रीय
06-Feb-2026


हाथरस (ईएमएस)। मध्यस्थता केंद्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस में चल रहे मध्यस्थता अभियान-2.0 के अंतर्गत दो पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-समझौता कराया गया। यह कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।मध्यस्थ अधिवक्ता हरिओम शर्मा एवं संदीप वर्मा ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना, उन्हें आपसी संवाद के लिए प्रेरित किया और विश्वास व सहयोग के आधार पर समझौते तक पहुंचाया। उनकी कुशल मध्यस्थता से लंबे समय से चला आ रहा विवाद सौहार्दपूर्ण ढंग से समाप्त हो सका।इस अवसर पर सचिव अनु चौधरी ने कहा कि मध्यस्थता विवाद निस्तारण का प्रभावी और सहज माध्यम है, जिससे समय और धन की बचत होती है तथा समाज में शांति और सौहार्द बना रहता है। उन्होंने बताया कि अधिकाधिक मामलों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराकर आमजन को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना प्राधिकरण का उद्देश्य है। ईएमएस / 06/02/2026