क्षेत्रीय
रायपुर (ईएमएस)। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र में आज 80 से अधिक विषयों से संबंधित 53 आवेदन प्राप्त हुए। सहयोग केन्द्र में आज कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनके आवेदनों का निराकरण किया। इस दौरान सहयोग केंद्र में लगभग 200 लोग पहुंचे। आज विभिन्न विकास से जुड़े अधिक विषय के आवेदन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश आवेदनों का तत्काल निराकरण भी किया गया। इस दौरान सहयोग केंद्र में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू, सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज मौजूद रहे। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/06 फरवरी 2026