क्षेत्रीय
06-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। बिना फिटनेस व परमिअ दौड़ रही यात्री बसों की जांच परिवहन विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। महादेव मेला शुरू होते ही परिवहन विभाग अब सख्त हो गया है। मेले में जाने वाले वाहनों की बारिकी से जांच की जा रही है। शुक्रवार को भी मेले में जाने वाले छोटे बड़े सभी वाहनों की जांच की गई। आरटीओ अनुराग शुक्ला ने बताया कि महादेव मेले पर संचालित हो रहे छोटे-बड़े वाहनों की जांच में मुख्यत: यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग, किराया सूची, आपातकालीन द्वार पर दरवाजा लगा होना, अग्निशामक यंत्र साथ ही वाहन संबंधी समस्त दस्तावेजों, महाराष्ट्र राष्ट्र राज्य की सीमा से संचालित हो रहे वाहनों का मोटरयान कर, यात्रियों की ओवरलोडिंग की सघनता से जांच की गई। जांच में मोटरयान अधिनियम के तहत कमियां पाये जाने पर 05 वाहनों पर 10 हजार 300 रूपये की चालानी कार्यवाही कर राजस्व प्राप्त किया गया। साथ ही मुख्यत: यात्री वाहन संचालकों को समझाईश दी गई कि आप मोटरयान अधिनियमों का पालन करते हुये ही वाहन का संचालन करें अन्यथा कठोरता से कार्यवाही की जायेगी। ईएमएस / 06/02/2026