क्षेत्रीय
06-Feb-2026


इधर छिंदवाड़ा में वॉश ऑन व्हील्स प्लस से 6 दिन में 50 हजार की कमाई छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वॉश ऑन व्हील्स एप को प्रदेश भर में लांच किया था। छिंदवाड़ा में शुरू हुआ यह नवाचार अब पूरे प्रदेश में लागू हो गया है। प्रदेशभर के 18४२ कलस्टर में ४५ हजार ३७५ ग्राम इसमें शामिल किए गए हैं। इस नवाचार से 1७९९ स्वच्छता साथी जुड़े हुए हैं जिसमें १२४१ स्वच्छता साथियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। आंकड़ों की माने तो प्रदेशभर में ४० हजार २३० व्यक्तिगत और संस्थागत शौचालय साफ करने की मांग हुई थी इसमें स्वच्छता साथियों द्वारा ३४ हजार ७६७ को मान्य किया गया। इसमें से २९ हजार 5४७ व्यक्तिगत और संस्थागत शौचालय पिछले 3 माह में प्रदेशभर में साफ किए जा चुके हैं इससे स्वच्छता साथियों को लगभग ५० लाख रुपए की आमदानी हुई है। दरअसल स्वच्छता साथियों ने व्यक्तिगत और संस्थागत शौचालय को क्लीन करते हुए ४९ लाख ६८ हजार ७४२ की आमदानी प्राप्त की है जबकि अभी ४ हजार ६०७ मांग बची हुई है। छिंदवाड़ा प्रदेश में अब भी अव्वल व्यक्तिगत और संस्थागत शौचालय वॉश ऑन व्हील्स सेवा के जरिए क्लीन करने के मामले में छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में पहले पायदान पर बना हुआ है। जिले के १८०८ ग्रामों में ५१ स्वच्छता साथी कार्य कर रहे हैं। पिछले तीन माह में १५ हजार २४१ व्यक्तिगत और संस्थागत शौचालय साफ करने के ऑर्डर वॉश ऑन व्हील्स एप के जरिए मिले थे। इसमें १४ हजार २४५ ऑर्डर स्वच्छता साथियों ने स्वीकार किए इनमें १२ हजार ८५५ जगह वॉश ऑन व्हील्स सेवा दी गई है इससे छिंदवाड़ा जिले में स्वच्छता साथियों की 2 लाख ४८ हजार २३४ रुपए हुई है। वॉश ऑन व्हील्स प्लस से 6 ओवर टैंक हुए क्लीन २८ जनवरी को राज्यपाल मंगू भाई पटेल छिंदवाड़ा जिले के तामिया जनपद के अंतर्गत भोडिय़ापानी गांव पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने वॉश ऑन व्हील्स प्लस का शुभारंभ किया था अब वॉश ऑन व्हील्स प्लस के जरिए स्वच्छता साथी पाईप लाईन सुधारने, ओवर टैंक साफ करने और टोटी बदलने का भी काम कर रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण परियोजना अधिकारी सुधीर कृषक ने बताया कि पिछले 5 दिनों में छिंदवाड़ा जिले में 6 ओवर टैंक की सफाई स्वच्छता साथियों द्वारा की जा चुकी है। प्रत्येक ओवर टैंक में ७ हजार ५०० रुपए की आमदनी स्वच्छता साथियों को हुई है। इसी प्रकार टोटी बदलने और पाईप लाईन सुधारने से भी स्वच्छता साथियों को आमदनी हुई है। यह आंकड़ा लगभग 50 हजार तक जा चुका है। इनका कहना है छिंदवाड़ा जिले में वॉश ऑन व्हील्स प्लस को लेकर अभी कार्य शुरू कर दिया गया है। स्वच्छता साथियों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। फिलहाल तामिया, परासिया और अमरवाड़ा में स्वच्छता साथियों ने वॉश ऑन व्हील्स प्लस के तहत काम भी शुरू कर दिया है इससे इनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। अग्रिम कुमार, सीईओ जिला पंचायत ईएमएस / 06/02/2026