क्षेत्रीय
06-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। मोहखेड़ थाने की उमरानाला चौकी अंतर्गत ग्राम लाश में हुए सडक़ हादसे में युवक की जान चली गई।पुलिस ने बताया कि बोहता निवासी विनोद पिता भीमराव गुरूवार की शाम अपने गांव लौट रहा था इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी । हादसे में विनोद को गंभीर चोटें आई थी उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ईएमएस / 06/02/2026