छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। शहर के ओलम्पिक स्टेडियम में बेडमिंटन संघ और इनर व्हील क्लब के सहयोग से आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में 13, 15,17,19 व सीनियर वर्ग महिला पुरुष खिलाड़ी एकल, युगल, व मिश्रित इवेंट्स में अपना भाग्य आज़मा रहे है । स्पर्धा सचिव जावेद खान ने बताया कि छिंदवाड़ा व कोयलांचल के बीच शुक्रवार को मुख्य मुकाबले खेले गए एकल व युगल वर्ग मे 42 मैच खेले गए जिसमे छिंदवाड़ा के खिलाड़ी पुष्कर , धूव्र , आरव शर्मा, नकुल , अर्क सोनी, हर्षित तिवारी , अथर्व गुप्ता , निलेश ,नैतिक बालिका वर्ग में जाह्नवी, तेजस्विनी , समृद्धि, लक्ष्मी , तनिष्का, मन्नत , सुबेक्षा फाइनल में पहुंच गए हैं। पुरुष एकल , युगल व मिश्रित में छिंदवाड़ा व कोलांचल के खिलाड़ी आमने सामने होंगे ।प्रतियोगिता अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैंस ने बताया की जिले भर के खिलाडय़िों के मध्य संघर्ष पूर्ण 54 मैच खेले गए। 7 फरवरी की शाम 4 बजे से जूनियर वर्ग के फाइनल खेले जाएंगे उसके उपरांत सीनियर वर्ग के अंतिम चरण के मैच खले जायेंगे। खिलाडय़िों के उत्साह वर्धन हेतु जिला बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारी एवं इनर व्हील क्लब के सदस्य गण तथा सतपुड़ा क्लब के सीनियर खिलाड़ी मौजूद थे ।निर्णायक के रूप में जावेद खान,तरुण विश्वकर्मा, राकेश चौरसिया , विनय सिंह चंदेल , जगदीश देशमुख, अमित सोनी, महिमा यादव,तनिष्का विश्वकर्मा, अथर्व गुप्ता,भाविक धुर्वे सहयोग कर रहे हैं ।सतपुड़ा क्लब के सीनियर खिलाड़ी आर.एस नेमा (85 वर्ष), एम.एम. सिंह (75 वर्ष) , नरेंद्र वाघमारे (70 वर्ष) व हरीश तनेजा (71 वर्ष) के मध्य डबल्स का रोचक मुकाबला खेला गया। ईएमएस / 06/02/2026