छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से गंभीर रूप से बीमार एवं आर्थिक रूप से कमजोर 7 मरीजों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से 3 लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता राशि मिलने से नागपुर और छिन्दवाडा के अस्पतालों में भर्ती आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 7 गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। पीडि़तों की गुहार सुनकर सांसद बंटी साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मरीजों की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। जिस आधार पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने परासिया निवासी मीरा पति अखिलेश जायस्वाल को 30 हजार, मिलिन्द पिता मधुकर राउत को 35 हजार एवं बोरगांव निवासी संगीता पति नंदुली बोबडे को 30 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है, उक्त आर्थिक सहायता राशि मिलने पर इस तीनों मरीजों का नागपुर के अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेंगा। इसी तरह नाव्यांश पिता आकाश धुर्वे को 60 हजार एवं भतोडिया खुर्द निवासी बाबुलाल पिता कथडु यदुवंशी को 65 हजार,लक्ष्य पिता सत्यनारण वर्मा को 45 हजार, अर्जुन पिता अशोक को 60 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। ऑनलाइन एप भी कर रहे गुमराह यात्रियों द्वारा टे्रन की वर्तमान स्थिति को जानने के लिए आनलाइन एप का सहारा लिया जाता है। लेकिन इन दिनों यह एप भी यात्रियों को गुमराह कर रहे है। शुक्रवार को भी ऐसी शिकायते सामने आई। दरअसल कुछ यात्रियों ने एक्सीगो नामक एप में टे्रन की लाइव लोकेशन देखी तो टे्रन १ घंटा ३२ मिनट की देरी से छिंदवाड़ा स्टेशन पहुंचना बताई जा रही थी। एप के अनुसार यात्री १० बजे सुबह स्टेशन पहुंच गए। लेकिन स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को पता चला की टे्रन लगभग ५ से ६ घंँटा देरी से आएगी। ओर हुआ भी यह टे्रन दोपहर ३ बजे के आसपास छिंदवाड़ा स्टेशन पहुंची है। फोन भी नहीं करता काम मॉडल स्टेशन में पूछताछ के लिए एक काउंटर बनाया गया है। लेकिन यह काउंटर हमेशा ही खाली रहता है। यहां यात्रियों को जानकारी देने वाला तक कोई नहंी होता है। इतना ही नहीं रेलवे का फोन भी नहीं लगता है। ताकि यात्री टे्रन की सही जानकारी प्राप्त कर सके। जानकारी के आभाव में यात्री समय से पहले स्टेशन पहुंचते है। तो पता चलता है कि टे्रन देरी से आए। इसके बाद भी यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल पाती ताकि वह घर चले जाए और समय पर आए। ईएमएस / 06/02/2026