क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। संसद के बजट सत्र और असम विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार से वापस लौटने के बाद सांसद बंटी विवेक साहू शनिवार को छिंदवाडा एवं पांढुर्णा में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होंगे। सांसद श्री साहू दोपहर 12:30 बजे इमलीखेडा छिंदवाडा में स्थित फुटवेयर डिजाईनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में आयोजित छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026 के कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं शाम 4 बजे पांढुर्णा बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। ईएमएस / 06/02/2026