छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। अखिल भारतीय स्तर पर सिविल सेवा खेल स्पर्धाओं की इस महीने शुरुआत हो रही है। नेशनल टूर्नामेंट के लिए प्रदेश की टीमों का चयन किया गया है। इसमें क्रिकेट स्पर्धा के लिए मध्यप्रदेश की टीम का चयन कर लिया गया है। इसमें छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 4 क्रिकेट खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अबूजर खान और आदर्श खरे, कृषि विभाग में कार्यरत विनीत खरे और सांवरी उमा विद्यालय के पवन गोनेकर प्रदेश की टीम की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे। 5 फरवरी को भोपाल से टीम की घोषणा की गई। सभी खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली इस स्पर्धा में अपना प्रदर्शन करेंगे। अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट की राष्ट्रीय स्पर्धा 17 से 26 फरवरी तक आयोजित होगी। डा किंशुक सोनी बैडमिंटन टीम में शासकीय आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी किंशुक सोनी ऑल इंडिया सिविल सर्विस खेल में बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप मेें प्रदेश की टीम में शामिल हुए हैं। यह स्पर्धा गोवा में 15 से 21 फरवरी तक होनी है। डा किंशुक सोनी पिछले साल टेबल टेनिस ओपन नेशनल टूर्नामेंट में भी सहभागिता कर चुके हैं। वे मध्य प्रदेश के एकमात्र आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं, जिन्होंने टेबल टेनिस का ओपन नेशनल टूर्नामेंट खेला है। उिनकी इस उपलब्धि पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर और समस्त आयुष विभाग ने चयनित होने पर उन्हें बधाई देते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है। ईएमएस / 06/02/2026