क्षेत्रीय
06-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। बेडमिंटन संघ द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन ओलंपिक स्टेडियम में किया जा रहा है। ओलंपिक स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में 13, 15,17,19 के जूनियर वर्ग के साथ सीनियर वर्ग महिला पुरुष खिलाड़ी एकल, युगल, व मिश्रित इवेंट्स में अपना भाग्य आज़मा रहे है । शुक्रवार को 42 मुकाबले खेले गए। स्पर्धा सचिव जावेद खान ने बताया कि छिंदवाड़ा व कोलांचल के बीच मुख्य मुकाबले खेले गए। उन्होंने बताया कि पुष्कर, ध्रुव, आरव शर्मा, नकुल, अर्क सोनी, हर्षित तिवारी, अथर्व गुप्ता, निलेश, विभिन्न वर्गों के बालक वर्ग में फाइनल में पहुंच गए हैं। इसीि तरह बालिका वर्ग में जाह्नवी, तेजस्विनी, समृद्धि, लक्ष्मी, तनिष्का, मन्नत, सुबेक्षा फाइनल में पहुंच गए हैं। पुरुष एकल, युगल व मिश्रित में छिंदवाड़ा, व कोलांचल के खिलाड़ी आमने सामने होंगे । प्रतियोगिता अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैंस ने बताया कि 7 फरवरी की शाम 4 बजे से जूनियर वर्ग के फाइनल खेले जाएंगे उसके उपरांत सीनियर वर्ग के अंतिम चरण के मैच होंगे। खिलाडिय़ों के उत्साह वर्धन के लिए जिला बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारी और इनर व्हील क्लब के सदस्य गण तथा सतपुड़ा क्लब के सीनियर खिलाड़ी मौजूद थे। निर्णायक के रूप में जावेद खान,तरुण विश्वकर्मा, राकेश चौरसिया, विनय सिंह चंदेल, जगदीश देशमुख, अमित सोनी, महिमा यादव,तनिष्का विश्वकर्मा, अथर्व गुप्ता,भाविक धुर्वे सहयोग कर रहे हैं। सतपुड़ा क्लब के सीनियर खिलाड़ी आरएस नेमा , एमएम सिंह , नरेंद्र वाघमारे व हरीश तनेजा के मध्य डबल्स का रोचक मुकाबला खेला गया। ईएमएस / 06/02/2026