छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। श्री श्री 1008 मोहनदास त्यागी बाबा समिति द्वारा गुरूवार देर शाम त्रिशूल यात्रा का आयोजन किया गया। समिति द्वारा शुक्रवार को त्रिशुल चौरागढ़ में अर्पित किया गया। यात्रा दादा धूनीवाले दरबार से शुरू होकर बैलबाजार, लालबाग और बस स्टैंड होते हुए षष्टि माता मंदिर पहुँची। यह त्रिशूल यात्रा पिछले आठ वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है। षष्टि माता मंदिर में पड़ाव के बाद यात्रा चौरागढ़ बाबा के लिए रवाना हुई, जहां शुक्रवार को त्रिशूल अर्पित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ माहौल भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर समिति के नवल यादव, शैलेंद्र यादव, मयंक डिंडोरे, प्रशांत यादव, कमल यादव, कुलदीप परतेती, अनुराग यादव, रूपेश यादव, शुभम श्रीवास्तव, हरि चौहान एवं समस्त समिति सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ईएमएस / 06/02/2026