छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। शासकीय विधि महाविद्यालय के द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन भारतीय आपराधिक कानून सुधार के विषय में हुआ। वेबीनार में प्रमुख डॉ राहुल कैलाश भारती, दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कृष्ण मुरारी यादव ने विचार रखें। डॉ दम्यंती कटरे ने बताया कि वेबीनार में देश के जाने-माने कानूनी विशेषज्ञों ने नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से अपनी बातें रखीं। डॉ राहुल कैलाश भारती ने कहा कि नए कानूनी सुधार औपनिवेशिक दासता की बेढियों को काटकर भारतीय न्याय प्रणाली को अधिक मानवीय और पारदर्शी बनाएंगे। डॉ. कृष्ण मुरारी यादव ने आपराधिक न्याय प्रक्रिया में तकनीकी बदलावों और जांच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते गिरफ्तारी, जमानत, एफआईआर, पुलिस अभिरक्षा, विचरण, निर्णय आदि के विषयों में विस्तार पूर्वक समझाया। दोनों वक्ताओं ने अपने-अपने विषय से जुड़े प्रतिभागियों के कानूनी सवालों का बडी ही विद्वत्ता से समाधान किया। ईएमएस / 06/02/2026