छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। पातालकोट एक्सप्रेस की लेटलतीफी अब भी जारी है। जिसकी वजह से यात्रियोंं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी सुबह ५ बजे छिंदवाड़ा आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस दोपहर१२.१८ बजे छिंदवाड़ा पहुंची। इस बीच कुछ यात्री स्टेशन में परेशान होते नजर आए तो कुछ यात्री टे्रन पर बैैठे हुए कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे थे। स्टेशन से मिली जानकारी अनुसार प्रतिदिन सुबह ५ बजे छिंदवाड़ा आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस ७ घंटा २० मिनट देरी से दोपहर १२.१८ बजे स्टेशन पहुंची, १२ मिनट रूकने के बाद टे्रन सिवनी के लिए रवाना हुई। फेरा पूूरा करने के बाद पातालकोट एक्सप्रेस दोपहर ३.१५ बजे पुन: छिंदवाड़ा आई। २० मिनट रूकने के बाद टे्रन ५ घंटा ५४ मिनट की देरी से फिरोजपुर के लिए रवाना हुई। प्रतिदिन यह टे्रन ९.३० बजे छिंदवाड़ा से फिरोजपुर के लिए रवाना होती है। फिरोजपुर से ही लेट हुई रवाना पातालकोट एक्सप्रेस आए दिन देरी से आती है। लेकिन स्टेशन में मौजूद रेलवे के अधिकारियों को इस विषय में कोई जानकारी ही नहीं होती है। शुक्रवार को भी ऐसे ही हालात देखने को मिले, दरअसल शुक्रवार को पातालकोट एक्सप्रेस ७ घंटे से अधिक देरी से आई, लेकिन रेलवे के अधिकारियों को टे्रन लेट होने की कोई जानकारी नहीं है है। अधिकारी ने चर्चा में बताया कि टे्रन लेट होने की मुख्य वजह की जानकारी नहंी है लेकिन टे्रन फिरोजपुर से ही तीन साढ़े तीन घंटा लेट रवाना हुई थी। इस वजह से छिंदवाड़ा आते आते टे्रन सात घंटा लेट हो गई। ईएमएस / 06/02/2026