छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से तीन दिनों से वार्डों में कचरा गाड़ी नहीं आ रही थी। इस वजह से वार्ड में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे। तीन दिनों से लोगों ने कचरा गाड़ी में बजने वाला गाना भी नहीं सुना था। गुरूवार हड़ताल समाप्त होते ही शुक्रवार सुबह से एक बार फिर वार्डों गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाला गाना सुनाई दिया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल तीन दिनों से वार्डों में न तो झाडू लगी थी। न ही कचरा उठाया गया था। इस वजह से जगह जगह कचरे के ढेर लग गए थे। सडक़ों पर गंदगी पसरी थी। कचरे के ढेर से बदबू आने लगी थी। इस वजह से आने जाने वालों सहित क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन शुक्रवार को कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए सभी वार्डों की सफाई के साथ साथ कचरा उठाने का कार्य किया। अब सडक़े पहले की तरह साफ नजर आने लगी है। ७५ प्रतिशत कर्मचारियों को मिला वेतन शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर वसूली का कार्य किया। जिसके चलते शुक्रवार दोपहर तक कर्मचारियों का १४ लाख रूपए का वेतन जारी किया जा चुका था। शुक्रवार शाम तक नगर निगम ने लगभग ७५ प्रतिशत कर्मचारियोंं का वेतन जारी कर दिया है। शेष बचे २५ प्रतिशत कर्मचारियों का वेतन भी जल्द ही जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह वेतन दिसंबर माह का जारी किया गया है। फरवरी माह के अंत तक जनवरी माह का वेतन भी जारी किया जाएगा। ईएमएस / 06/02/2026