झाँसी (ईएमएस (बुंदेलखंड क्षेत्र में एकमात्र महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र बनाया गया है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों, दंत चिकित्सक फिजियोथैरेपिस्ट ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट स्पीच थैरेपिस्ट मनोवैज्ञानिक एवं प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा बच्चों को समुचित जांच एवं उपचार किया जाता है। अब मंदबुद्धि दिव्यांग अपंग अथवा जिन बच्चों में जन्म से विकार होता है उनके उपचार की पूरी व्यवस्था और मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गई है उनकी बीमारी के साथ-साथ उनके दिमाग व शरीर को फिट रखने के लिए उन्हें खेलकूद के साथ ही व्यायाम भी कराया जाएगा और यह भी सब एक छत के नीचे होगा।इसके लिए मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित बहुमजिला भवन में जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र बनाया गया है। आवश्यकता अनुसार परामर्श थेरेपी सेवाएं प्रदान की जाएगी साथ ही जटिल प्रकरण को उच्च चिकित्सा संस्थानों जैसे केजीएमयू जे न मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में रेफर किए जाने की भी व्यवस्था की गई है जिले के सभी सरकारी एवं सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र मेडिकल कॉलेज के सीएनसीयू एवं समान्य ओपीडी के माध्यम से चिन्हित बच्चों को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र से जोड़ा जा रहा है। यहां यह सब सभी सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध होगी। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में स्थापित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र के माध्यम से जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में पाए जाने वाले जन्म जात दोषों बीमारियां पोषण संबंधी कमियां आदि के उपचार के लिए यह सुविधा बुंदेलखंड क्षेत्र में एक मात्र इस मेडिकल कॉलेज में की गई है। इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी एवं विभाग अध्यक्ष बालरोग विभाग मेडिकल कॉलेज झांसी के डॉक्टर ओम शंकर चौरसिया का कहना है की जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास को मजबूत करना है जिससे भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव हो सके। उन्होंने अविभावकों से भी अपील की है कि बच्चों में सुनने देखने बोलने चलने समझना अथवा व्यवहार संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई दे तो समय रहते केंद्र पर जाकर जांच कराएं। और अधिक जानकारी के लिए अभिभावक मेडिकल कॉलेज में एसएनसीयू के पास स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में उसके प्रबंधक डॉक्टर रामबाबू से व्यक्तिगत रूप से अथवा उनके मोबाइल नंबर से संपर्क कर सकते हैं। शरद शिवहरे /ईएमएस /7फरवरी