क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


- कीर्तन-कथा से संगत हुई निहाल बिलासपुर (ईएमएस)। संत बाबा मेहरवान सिंह साहेब जी की मासिक वर्सी के अवसर पर गुरुघर में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 7:30 से 8:30 बजे तक श्री सुखमणी साहिब के पाठ से हुई, जिसमें साध संगत ने भक्ति भाव से सहभागिता की। पाठ के उपरांत रात्रि 8:30 बजे से सखी साईं रमेश प्रकाश महाराज जी द्वारा कथा एवं कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण गुरुवाणी और भक्ति रस से सराबोर हो गया। इस अवसर पर उल्हासनगर (कल्याण) से पधारे भाईसाहब जसकीरत सिंह जी एवं भाईसाहब त्रिलोचन सिंह जी ने संगत को दर्शन देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कथा-कीर्तन के दौरान संगत ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए आत्मिक शांति का अनुभव किया। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में घर गुरु नानक दरबार के प्रबंधक भाई साहब मलचंद नारवाणी, महेश लालचंदानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी सहित अनेक सेवादारों का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित साध संगत ने गुरुघर की हाजिरी भरकर संत बाबा मेहरवान सिंह साहेब जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और गुरु कृपा की कामना की। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 07 फरवरी 2026