क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


रायपुर(ईएमएस)। राजधानी रायपुर के क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुरानी बस्ती इलाके के कंकाली तालाब में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तालाब में शव दिखने की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में शव करीब 2 से 3 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने तथा मामले की जांच में जुट गई है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)07 फरवरी 2026