- दंत चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार का संकल्प बिलासपुर (ईएमएस)। भारतीय दंत चिकित्सा संघ (आईडीए), बिलासपुर शाखा की नई कार्यकारिणी के गठन समारोह का आयोजन होटल शिवा इन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अतिथियों के स्वागत के पश्चात दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वैज्ञानिक सत्र को कर्नाटक से पधारे डॉ. अरुण ने संबोधित किया। इसके पश्चात अध्यक्षीय भाषण डॉ. लक्ष्मीकांत कश्यप द्वारा दिया गया। वर्ष 2026 के लिए डॉ. सौरभ शर्मा (अध्यक्ष), डॉ. अभिजीत सिंह गांधी (सचिव) एवं डॉ. विश्वजीत बनर्जी (कोषाध्यक्ष) सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को डॉ. सुदीप्तो दत्ता द्वारा शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित वास्ति के प्रेरक उद्बोधन के बाद नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्य सम्मानित सम्मान समारोह के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। डॉ. आशीष सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि संचालन डॉ. आंचल एवं डॉ. रविंद्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजा श्रीधर, डॉ. राणा वर्गिस सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी ने एकजुट होकर कार्य करते हुए दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में डॉ. अभय, डॉ. अभिषेक, डॉ. आनंद, डॉ. गौरव, डॉ. आशुतोष, डॉ. भंडारी, डॉ. प्रियंका, डॉ. दिव्या, डॉ. तृप्ति, डॉ. दीप्ति, डॉ. वैभव, डॉ. तेजस्वी सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 07 फरवरी 2026