मुंबई (ईएमएस)। एक ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर सकारात्मक भविष्यवाणी की है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर बाजार में तेजी का माहौल बना रहता है तो दिसंबर 2026 तक सेंसेक्स 1,07,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई की ग्रोथ-फ्रेंडली नीतियां, ब्याज दरों में कटौती, बैंकिंग सिस्टम में बढ़ती लिक्विडिटी और सरकार का कैपेक्स पर जोर बाजार को मजबूत करेगा। बजट में ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले कदम और टैक्स सुधार भी निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत हैं। आने वाले महीनों में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ में सुधार की संभावना है, जिससे विदेशी निवेशकों की वापसी हो सकती है। कमजोर पिछला प्रदर्शन, आकर्षक वैल्यूएशन और कमजोर रुपया निवेशकों को आकर्षित कर सकते हैं। भारत-अमेरिका ट्रेड डील और चीन से बेहतर संबंध भी बाजार के लिए पॉजिटिव फैक्टर माने जा रहे हैं। उनका निष्कर्ष है कि मजबूत नीतियां, बेहतर अर्निंग्स और वैश्विक सहयोग से भारतीय शेयर बाजार में सुधार की संभावनाएं बढ़ रही हैं। सतीश मोरे/07फरवरी ---