व्यापार
मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,206.95 अंक बढ़कर 50,115.67 पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह 4.3 फीसदी ऊपर है। प्रमुख योगदानकर्ता कैटरपिलर का शेयर 7.1 फीसदी उछलकर 726.20 डॉलर पर पहुंचा। गोल्डमैन सैक्स और एनवीडिया ने भी इंडेक्स को मजबूती दी। एसएंडपी 500 में 2026 में 1.3 फीसदी की बढ़त रही, जबकि नैस्डैक 0.9 फीसदी गिरा। टेक सेक्टर में एआई को लेकर चिंताओं के कारण दबाव रहा। निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि फेडरल रिज़र्व महंगाई को काबू में रखते हुए अर्थव्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचाएगा और 2026 में ब्याज दरें घटाना जारी रखेगा। सतीश मोरे/07फरवरी ---